राशिफल : वृश्चिक राशि के जातको को संभलकर चलने की जरूरत है, कोई रिस्‍क न लें, जानें अन्य राशियों का हाल

rasi

  • ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में रहेंगे। चंद्रमा और राहु मेष राशि में रहेंगे। कर्क राशि में शुक्र चलेंगे। सिंह राशि में सूर्य, कन्‍या राशि में बुध, गुरु और केतु धनु राशि में और मंगल मकर राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल, गुरु और शनि तीनों वक्री गति से चलेंगे। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग आज भी रहेगा। यह एक खराब स्थिति है। मंगल रक्‍त के मालिक हैं। उनका वक्री होना एक बार फिर चीजों को खराब करेगा। उधर गुरु और शनि भी वक्री ही चल रहे हैं। मंगल का वक्री होना ठीक नहीं है।

राशिफल

  • मेष-शारीरिक स्थिति, ऊर्जा का स्‍तर ठीक नहीं है। थोड़ी समस्‍या आ गई है। बहुत बचाव, बजरंग बली की शरण में रहने की जरूरत है। दुस्‍साहस न करें, अपना बचाव रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

  • वृषभ-धन, कुटुम्‍ब और स्‍वास्‍थ्‍य में मुख और नेत्र के मामले में स्थिति खराब चल रही है। प्रेम और व्‍यवसाय के मामले में सही चल रहे हैं। आपके जीवन का सबसे बड़ा खूबसूरत हिस्‍सा है आपकी कर्मशैली और निर्णय लेने की क्षमता। थोड़ा ध्‍यान दें। इस खराब स्थिति को भी सुअवसर में ले आएं। मां काली की वंदना करते रहें।

  • मिथुन-बार-बार खराब स्थिति‍ आ जा रही है। जब शुक्र, राहु था तब भी खराब स्थि‍ति थी। अब भी खराब स्थिति आ गई दो दिन के लिए। एक दिन निकल चुका। एक दिन बचा हुआ है। आप वीर हैं। निकल जाएंगे। दुस्‍साहस न करें। प्रेम, व्‍यापार ठीक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई भी काली वस्‍तु पास रखें। लाल वस्‍तु का दान करें।

  • कर्क-किसी मामले में लापरवाही न करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति में बिना सोचे-समझे चलेंगे तो आगे चलकर परेशानी में पड़ जाएंगे। व्‍यावसायिक  दृष्टि से कोई नई शुरुआत न करें। सब मध्‍यम है। थोड़ा नियंत्रित रहें। अक्रामकता की प्रवृति पर रोक लगाएं। बजरंग बली की अराधना करें।

  • सिंह-शारीरिक, धनागमन की स्थिति ठीक है लेकिन समीक्षा करते रहिएगा कि कहीं गलत ढंग से धन न आए। कहीं आप फंस न जाएं। नई साझेदारी न करें। प्रेम और संतान पर ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

  • कन्‍या-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। कुछ मामले उलझा भी सकते हैं। पैतृक सम्‍पत्ति और पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। आप भी सीने के विकार से बचें। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक ठाक है। पीली वस्‍तु का दान करें।

  • तुला-परेशानियों से उबर गए हैं। लेकिन अभी भी सम्‍मान के प्रति जरूर सचेत रहें। बेकार के लोगों के साथ बहस से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम से अच्‍छे की ओर चल रही है। व्‍यावसायिक स्थिति में भी आगे चल रहे हैं। सम्‍मान पर ध्‍यान रखें। शनिदेव की शरण में बने रहें।

  • वृश्चिक-संभलकर चलने की जरूरत है। कोई रिस्‍क न लें। लग्‍नेश, पंचमेश वक्री हैं। भाग्‍येश ठीक हैं लेकिन आज के दिन नहीं। वह भी ग्रहण योग में बने हुए हैं। ध्‍यान देकर पार करें। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। उनकी शरण में बने रहें।

  • धनु-स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में स्थिति मध्‍यम है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में भी मध्‍यम है। पंचमेश और लग्‍नेश वक्री हैं। बहुत बचाकर पार करें। व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम सब मध्‍यम है। केसर का तिलक लगाएं। लाल वस्‍तु पास रखें। कोई भी काली वस्‍तु का दान करें।

  • मकर-स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है। व्‍यापार और प्रेम ठीक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में लापरवाही मत करिएगा। बहुत जरूरी है कि आप स्‍वास्‍थ्‍य को तवज्‍जो दें। कोई भी नीली वस्‍तु पास रखें।

  • कुंभ-स्थिति हर मामले में खराब कही जाएगी। लग्‍नेश वक्री होने के कारण  स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है। पंचम भाव में राहु और चंद्रमा बैठे हैं। संतान, प्रेम, विद्यार्थी, कलम से काम करने वालों की बुद्ध‍ि, हर दृष्टिकोण से कुंभ राशि परेशानी में है। आज भर की बात है। धैर्य से काम लें। निकल जाएंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।

  • मीन-आपके घर में नकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य, भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी नकारात्‍मक की ओर जा रही है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है लेकिन बहुत रिस्‍क लेने की जरूरत नहीं है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।