
राशिफल: तुला राशि में बैलेंस वाली स्थिति में चंद्रमा, धनु व मकर राशि वालों को सकता है धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
कर्क-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बन रही है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कलह न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार अभी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। मां काली की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। उर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा अभी नहीं चल रहा है। सफेद वस्तु को काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए अच्छा होगा।
कन्या-धन का आगमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। बहुत अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। सफेद वस्तु पास रखें।
तुला-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। ओज, तेज बना रहेगा। सब कुछ बहुत अच्छा है। व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य अद्भुत है। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। नेत्र विकार हो सकता है। तन, मन और प्रेम परेशान रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। अभी आपका सपोर्ट सिस्टम गड़बड़ चल रहा है। बचकर पार करें। भगवान शिव की शरण में बने रहें। मां काली की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।
धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान रखें। बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। केसर का तिलक लगाएं। बजरंग बली की अराधना करें।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। धनागमन बना रहेगा। व्यवसायिक लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अच्छे दिनों की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। कोई जोखिम नहीं है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-
परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट लग सकती है। कोई आक्षेप लग सकता है आप पर। प्रेम बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक है। मां काली की अराधना करें। सफेद वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।