
राशिफल:वृषभ राशि में बैठे हैं मंगल व राहु, सिंह और वृश्चिक राशि वाले रहें थोड़ा बचकर, जानें अन्य राशियों का हाल
राशिफल-
तुला-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। अपनों के साथ की वजह से और एक सार्थक उर्जा की वजह से आप कार्यों को निरंतर करते रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम भी ठीक है। व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपनों से न उलझें, निवेश से बचें। बाकी आप अच्छे चल रहे हैं। प्रेम, व्यापार सब बढ़िया है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पीली वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
धनु-सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। व्यवसाय की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम मध्यम रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मकर-किसी बात को लेकर, खर्च को लेकर, अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम अच्छी स्थिति में है। व्यापार भी आपका ठीक चल रहा है। कोई समस्या की बात नहीं है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करें। अच्छा रहेगा।
कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब बढ़िया दिख रहा है। आने वाले दिनों में और बढ़िया होगा। पीली वस्तु का दान करें। कोई भी हरी वस्तु अपने पास रखें। अच्छा होगा।
मीन-राजसत्ता पक्ष से लाभ होगा। व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम, व्यापार निरंतर अच्छी स्थिति में जा रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।