
राशिफल : मेष राशि में बन रहा लक्ष्मी योग, तुला राशि के जातकों की तय हो सकती है शादी, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति – मंगल और चंद्रमा मेष राशि में हैं। बहुत बड़ा परिवर्तन यह कहा जाएगा। मंगल का स्वग्रही होना, शरीर में रक्त का नेतृत्व करता है। सेना का नेतृत्व करता है। अग्नेयास्त्र का नेतृत्व करता है। यह एक परिवर्तन हम सबके,पूरी पृथ्वी के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन है। खासकर मेष और वृश्चिक के स्वास्थ्य के लिए बहुत सकारात्मक प्रभावी रहेगा यह। सबके लिए अच्छा होगा। यह एक अच्छा परिवर्तन है। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और केतु अभी भी बने हुए हैं वृश्चिक राशि में। धनु राशि में सूर्य, बुध हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं।
राशिफल-
मेष – अद्भुत स्थिति है। लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी हो सकती है। जीवन में तरक्की हो रही है। मां का साथ मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार उत्तम रहेगा। प्रेम बहुत अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। अच्छा होगा।
वृषभ – खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च सही जगह पर होगा। लेकिन थोड़ी परेशानी का अनुभव होगा आपको। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन – आशातीत आर्थिक सफलता का योग है। प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार अति उत्तम दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क – व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता को लाभ मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। प्रेम में अच्छी स्थिति, अच्छा बदलाव, सकारात्मक पहलू जीवन से जुड़ जाएगा। बजरंग बली की अराधना करें। अच्छा होगा।
सिंह – भाग्य साथ देगा। भाग्यवश कुछ अच्छी घटना घटेगी जीवन में। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम में अभी उलझिए मत। थोड़ा मध्यम समय है। संतान पक्ष पर जरूर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें। हनुमान जी की अराधना करें।
कन्या – वाहन चलाते समय सावधानी बरतना अति आवश्यक है आपके लिए। प्रेम मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक चलेंगे। हनुमान मंदिर में लाल वस्तु अर्पित करें। इससे आपका लाभ होगा। परेशानियों में कमी आएगी।
तुला – शादी तय हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर होगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम उत्तम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सैन्य सेवा वाले लोग बहुत आगे बढ़ेंगे। आप में से जो लोग सैन्य बल की तैयारी करते हैं, उनके लिए बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। सैन्य बल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फील्ड में काम करने वालों, खासकर इन क्षेत्रों में जो विद्यार्थी हैं, जो वीर रस के कवि हैं उनके लिए अद्भुत समय है। प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। बस स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर – भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सही चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। प्रेम की स्थिति मध्यम से उत्तम की ओर है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
कुंभ – कार्यों को करने की अद्भुत क्षमता आ गई है। हर तरह के लोगों का साथ मिल रहा है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। बहुत खराब नहीं है। प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी चल रहे हैं। आज और कल का दिन कुछ ज्यादा ही अच्छा होगा, व्यापार के लिए। हरी वस्तु पास रखें।
मीन – धन का आवक बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। यह वृद्धि आपके लिए बहुत उत्तम होने वाली है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आदि बहुत सही चल रहा है। हनुमान जी की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।