नयाशहर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर सलमान भुट्टों अपने साथी के साथ जयपुर में पकड़ा गया। दोनों बदमाशों को कोटगेट पुलिस बीकानेर ले आई है। सीआई धरम पूनिया ने बताया कि सलमान भुट्टों व उसके साथ सलमान पंवार को गिरफ्तार किया गया है। पूनिया ने बताया कि सलमान भुट्टों नयाशहर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर 40 संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है।
हाल ही में सलमान चार अलग-अलग मुकदमों वांछित था। पूनिया ने बताया कि सलमान भुट्टों ने पिछले दिनों बांद्रा बास स्थित स्माइल के घर पर फिरौती की मांग को लेकर दो बार फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा परिवादी की ओर से कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया था। पूनिया के अनुसार सलमान भुट्टों को जयपुर से उसके साथी सलमान पंवार के साथ पकड़ा गया। जिसको पुलिस की टीम बीकानेर लेकर आ गई है और पूछताछ चल रही है। उन्होंने बदमाश सलमान भुट्टों यूएई की सीम से वाट्सएप कॉल कर रहा था। जिसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।