
अवैध निर्माण को लेकर हिन्दु संगठनों और भाजपा ने कलक्टर को सौंपे ज्ञापन, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
बीकानेर। कल जैसलमेर रोड़ पर हुए अवैध निर्माण विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर कल दिनभर स्थानीय भुट्टों के चौराहें पर तनाव का माहौल बना रहा और शाम होते होते पुलिस ने एक पक्ष के लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। इससे आक्रोशित भाजपा और हिंदु संगठनों ने आज जिला कलक्टर को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। बंजरग दल की ओर से विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया वहीं भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा इसके साथ ही राष्ट्रीय अंगद सेना,हिंदु जागरण मंच ने भी इसका विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।
सभी हिंदु संगठनों ने एक स्वर में कहा कि उक्त विवादित जगह पर कोर्ट का स्टे है। ऐसे में किया गया निर्माण पूर्णतया अवैध है। जिसे प्रशासन की शह से पनपाया जा रहा है। जिसे जल्द से जल्द हटवाया जाए। इस दौरान भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत,भगवान सिंह मेड़तिया,विश्व ङ्क्षहदु परिषद के अनिल शर्मा,करणी सेना के करण प्रताप सिंह सिसोदिया,बजंरग दल के सुरज पुरोहित,विक्की रावत,योगेश जांगिड़,हिंदु जागरण मंच के अंकित भारद्धाज,बंजरग तंवर राष्टीय अंगद सेना के राजवीर सिंह,पुरूषोतम सोंलकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।


