घर से वह अपनी शादी के कार्ड बांटने रवाना हुआ था, वापस शव लौटा,हादसे में दोस्त की भी मौत


  • अजमेर/झुंझुनूं. उसे क्या पता था कि शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जाने पर वह जिंदा नहीं लौटेगा। पांच दिन बाद ही तो वह दूल्हा बनकर अपनी जीवन संगिनी ब्याह कर लाने वाला था। घर पर खुशी का माहौल था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। बहिन-बेटियां विवाह में शामिल होने आ गई थी,लेकिन शादी होने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। साथ में दोस्त की भी मौत हो गई।
  •  सीकर-झुंझुनंू रोड पर गांव ढिगाल समीप मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

 

कार ने पीछे से मारी टक्कर

  •  थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि झुंझुनंू सदर थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुरा (विजय नाई का बास) निवासी अंकित सिहाग (27) व संदीप हर्षवाल (26) बाइक पर ढिगाल की ओर जा रहे थे। इस दौरान ढिगाल समीप झुंझुनूं से आई कार ने बाइक के पीछे से टक्कर मार दी।
  •  हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोडकऱ मौके से भाग छूटा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए। गांव रघुनाथपुरा निवासी रामसिंह जाट व बहादुरमल ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

अंकित की 22 को थी शादी

  •  हादसे के शिकार अंकित व संदीप दोस्त थे। अंकित की 22 नवंबर और उसकी बहन की 20 नवंबर को शादी होने वाली थी। अंकित अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। घर में हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गांव में गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

 

विदेश से 15 दिन पहले ही घर आया था अंकित

  •  मृतक अंकित और उसके पिता रामनिवास विदेश रहते हैं। अंकित करीब 15 दिन पहले ही विदेश से घर आया था। उधर, संदीप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। संदीप के पिता महीपाल सेना से सेवानिवृत हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्त परिवार में इकलौते बेटे थे

 

घायल ने तोड़ा दम

  •  उदयपुरवाटी. कार की टक्कर से थोई निवासी एक जने की मौत हो गई। कल्याणपुरा थोई निवासी कमल सिंह मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई रामसिंह मीणा गत 13 नवम्बर को टोडपुरा से रिश्तेदारी में जाकर वापस बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान छापोली के पास एक कार चालक ने बाइक के टक्कर मार दी। उदयपुरवाटी से सीकर रैफर करने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।