अवैध हथियारों के खिलाफ धरकपड़ अभियान के तहत आज पुलिस ने एक हार्डकोर अपराधी के पास से अवैध पिस्तौत और कारतूस के साथ दबोचा हैं। हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी सुरेश सेठी को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से एक 12 बोर अवैध देशी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। सेठी के पास से पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की हैं। पता चला है कि सेठी टाउन पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है और हार्डकोर अपराधी भी हैं। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। सेठी से अभी पुछताछ की जा रही हैं।