प्राइवेट बस की चपेट मे आने से बाइक सवार घायल हो गया। गनीमत रही कि हेलमेट पहना था। इसकी वजह से जान बच गई।
गुड़ामालानी मेगा हाईवे आलपुरा गांव में प्राइवेट बस की चपेट से आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार बुजुर्ग के हेलमेट पहने की वजह से जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया है। गुड़ामालानी पुलिस ने मौके से वाहनों को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आलपुरा गांव निवासी भागीरथ विश्नोई (50) गांव से मेगा हाईवे पर स्थित अपनी होटल पर जा रहा था। इस दौरान बालोतरा से रामजी की गोल जा रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। बुजुर्ग के हेलमेट पहना हुआ था।
इससे बुजुर्ग की जान बच गई। लेकिन, बुजुर्ग के हाथ व पैर टूट गए। आस-पास के लोगों ने बुजुर्ग को गुड़ामालानी अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बुजुर्ग को सांचौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस व बाइक को जब्त कर लिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।