Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, चेक करें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का दाम


 

नई दिल्ली सोने और चांदी की कीमतों में आज इजाफा देखने को मिला। कल शाम की तुलना में आज 24 कैरेट गोल्ड 299 रुपये महंगा हुआ है। ताजा रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड की प्राइस बढ़कर 47758 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी लगातार दूसरे दिन मजबूत हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 6 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 6 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47758 47459 299
Gold 995 (23 कैरेट) 47567 47269 298
Gold 916 (22 कैरेट) 43746 43472 274
Gold 750 (18 कैरेट) 35819 35594 225
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27938 27764 298
Silver 999 69910 Rs/Kg 69651 Rs/Kg 259 Rs/Kg

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 389 रुपये बढ़कर 46,762 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।  इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।   चांदी भी 397 रुपये की तेजी के साथ 69,105 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,708 रुपये था।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,806 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.63 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा में लिवाली बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही।
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।