
गंगाशहर थाना पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, अपराधी हरिओम चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़े पूरी खबर
आठ मुकद्दमें दर्ज है हरिओम के खिलाफ
गौरतलब रहे कि कोलायत निवासी हरिओम रामावत के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में करीब हत्या का प्रयास,मारपीट,आम्र्स एक्ट सहित आठ मुकद्दमें दर्ज है। इनमें गंगाशहर,कोलायत,गजनेर,नयाशहर,जालौर के थानों मेें मामले दर्ज है। जिसमें चालान पेश किये जा चुके है।
यह है मामला
जानकारी में रहे कि 20 अक्टुबर को परिवादी नरेंद्र सुराणा के घर रात्रि के एक बजे मोटर साइकिल पर सवार चार व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से घर पर फायरिंग की व घर से बाहर खड़ी गाड़ी क्रेटा को जला दिया। जिसका मामला गंगाशहर थाने में धारा 307,384,386,336,435 व आम्र्स एक्ट 27 में दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक बीकानेर पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा,सीओ सदर पवन कुमार भदोरिया के सुपरविजन थानाधिकारी गंगाशहर अरविंद भारद्वाज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मानव को गिरफ्तार करने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया। तकनीकी सूचना आधार पर पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार किया उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल वारदात में काम लिए गए मोटरसाइकिल को जब्त किया। प्रकरण में फायरिंग घटना कार्य करवाने मुख्य भूमिका हरिओम रामावत की तलाश के लिये एक विशेष टीम का गठन किया गया।
ये रहे टीम के सदस्य
इस पूरे प्रकरण में गंगाशहर थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज के साथ बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा,उपनिरीक्षक भोलाराम,एएसआई ईश्वर सिंह,एचसी दीपक यादव,कानि गेनाराम,श्रवणराम,कृष्णा,दिलीप सिंह,हरेंद्र,वासुदेव शामिल रहे।