कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही नारा “जय श्रीराम जय श्रीराम”


  • भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि अयोध्या दीपों से जगमगाई हुई है। शाम का नजारा वाकई अद्भुत और रोमांचित करने वाला था। चारों तरफ रोशनी और एक तरह से दिवाली मनाई जा रही है। अयोध्या की गलियों में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में साधुओं द्वारा राम नाम का जप किया जा रहा है। हर कोई अपने ही उत्साह में उत्साहित नजर आ रहा है और अपने ही तरीके से इस पावन उत्सव पर आनंदित हो रहा है। अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

  • अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन किया जाएगा षोडशवरदानुसार 15 वरद में ग्रह स्थितियों का चरण शुभ है, इसी मुहूर्त में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली ईंट रखेंगे ।और 500 वर्षों का राम मंदिर का सपना पूरा होगा। इस विशेष आयोजन के लिए 5100 कलश को तैयार किया गया है। वही अयोध्या से इतर बात करें तो संपूर्ण भारत वर्ष में आज के दिन को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। हर कोई इस अभूतपूर्व पल का साक्षी बनकर अपने आप को आनंदित महसूस कर रहा है।

  • बीकानेर की अगर बात करें तो हर तरफ विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें धरणीधर ट्रस्ट धरणीधर तालाब में दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन करेगा। हिंदू जागरण मंच द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों को ॐ की पताका से अटा दिया गया है। गुफा मंदिर सेवा समिति , हिंदू युवा वाहिनी, सिटी लाइट राइडर्स व अन्य कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।