बीकानेर। ऑनलाइन योगा सिखने की बात को लेकर रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नत्थुसर बास निवासी दीपक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 मई की शाम को करीब 4 से 6 बजे के बीच की है। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 15 मई की शाम को उसके पास एक फोन आया। फोन पर दूसरी और से कॉल करने वाले ने कहा कि में सेनिक बोल रहा हू और हमारे परिवार को योग सिखाना है। में आपको फीस फोनपे पर कर देता हूं। आपके नम्बर दो। आरोपी ने कोड दिखाए और दो बार में कुल करीब 14998 रूपए निकाल लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।