
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
रीड ने 1965 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वो टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता और मैनेजर बने। इसके बाद फिर वो आईसीसी के मैच रेफरी बने। रीड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 246 मुकाबले खेले और 16 हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावा 466 विकेट भी हासिल किए।


