ट्रक व गाड़ी की भीषण टकर में पूर्व विधायक के पुत्र की मौत


 चूरू। जिले के सरदारशहर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती देररात को एक सड़क हादसे में पूर्व विधायक स्वर्गीय हजारीमल सारण के पुत्र प्रताप सारण की मौत हो गई। सरदारशहर पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मोगा हाईवे तारानगर सर्किल के पास हुआ है। जहां एक ट्रक व टोवेरा गाड़ी की भिड़त हो गई। इस भिड़ंत में टावेरा गाड़ी में सवार पूर्व विधायक स्वर्गीय हजारीमल सारण के पुत्र प्रताप सारण की मौत हो गई तथा एक अन्य ओमप्रकाश मीणा घायल हुआ। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया।