पूर्व आइजी बी.एल.मीणा एक बार फिर आज विवादों में, चीखती-चिल्लाती रही इस महिला ने आरोप लगाया रेप का, देखे वीडियो


  • बीकानेर।
  • पूर्व आइजी बी.एल.मीणा एक बार फिर आज विवादों में आ गये हैं। बीकानेर एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने आज न सिर्फ हंगामा किया बल्कि तत्कालीन आइजी पर संगीन आरोप भी लगाए। देर तक चीखती-चिल्लाती रही इस महिला का कहना था कि वह एक साल से कार्रवाई की मांग कर रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
  • महिला का आरोप है कि पूर्व आईजी बीएल मीणा ने उसके साथ रेप किया और विनोद जोशी ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में उसने पुलिस के अधिकारियों व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कहा कि वे पिछले एक साल से घुट-घुट के जीवन जीने को मजबूर है। महिला ने बताया कि घटना के सारे प्रूफ पुलिस प्रशासन को उसके द्वारा उपलब्ध करवाये गए, लेकिन कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हुई। इस दौरान इस महिला ने पैसों के लेन-देन का भी आरोप लगाया, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि पैसे किसने-किससे लिये।
  • करीब 10 मिनट चले इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी महिला से यह कहते हुए सुनाये दे रहे हैं कि वह एक बार मेडिकल चेकअप करवा लें लेकिन इस महिला का कहना था कि उसे मेडिकल चेकअप नहीं करवाना है, बल्कि उसे न्याय चाहिए।