ग्राम पंचायत सींथल मुख्यालय पर ग्राम पंचायत भवन पर पंचायत के उपसरपंच ऋषभ मोहता द्वारा देश के 73 वें गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य,पंचायत सहायक रमेश बीठू,सहायक कर्मचारी मल्लाराम जी,ग्रामीणों,बच्चों की उपस्थिति में राष्ट्र गान के साथ सम्पन्न हुआ।
उसके पश्चात राष्ट्रीय खाध सुरक्षा योजना की ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम सेवा सहकारी समिति डीपो होल्डर के प्रतिनिधि द्वारा वर्ष जनवरी 2020 से दिसम्बर 2021 दो वर्ष का खाद्य सुरक्षा योजना का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।