दो दिन पहले फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों सहित पांच लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • जिले के नोखा कस्बे में दो दिन पहले एक व्यापारी और उसकी पत्नी पर फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों सहित पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें मुख्य आरोपी जालौर का हिस्ट्रीशीटर अशोक और एक अन्य हीरालाल है। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोखा पुलिस के इस मामले की जांच बीछवाला थानाधिकारी मनोज शर्मा कर रहे हैं।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार ये आरोपी जोधपुर में छिपे हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद नागौर के रास्ते जोधपुर पहुंच गए थे। मनोज शर्मा और उनकी टीम ने जोधपुर से ही इनको पकड़ लिया। दो जने फायरिंग के मामले में पकड़े गए हैं, जबकि शेष अन्य घटनाओं में लिप्त हो सकते हैं। शर्मा ने बताया कि सभी को नोखा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई की जायेगी।

क्या थी घटना

  • नोखा के व्यापारी जेठमल दरक और उसकी पत्नी अपनी कार में बाजार से निकल रहे थे कि अचानक उस फायरिंग शुरू हो गई। जेठमल ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी गाड़ी को सीधे नोखा थाने की ओर भगा दिया था। जहां से फिर फायरिंग करने का अवसर नहीं मिला। फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।