गुरुवार देर शाम बीकानेर के आर्मी एरिया में आग लगने की घटना सामने आई हैं । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के आर्मी एरिया की किराना स्टोर पर आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किराना स्टोर में रखे गैस सिलेंडर में आग शाम 8 बजे लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मिल्ट्री एरिया सहित मुरलीधर फायर स्टेशन से तुरंत दो फायरबिग्रेड ने घटनास्थल पर पहुँच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की । वहीं साथ ही बीछवाल फायर स्टेशन से भी एक फायरबिग्रेड बुलानी पड़ी। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गैस सिलेंडर में इतनी भंयकर आग लगी थी कि सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ ।
आग बुझाने वाली टीम के सदस्य रहे
1: ओलिवर नानक (ड्राइवर )
2:जेठाराम ठोलिया ( फायर मैन)
3: विनय शर्मा ” “
4:संजय शर्मा ” “
5: विक्रम बरासा ” “