दो ट्रेलरों में भिडंत से लगी आग, चालक जला जिंदा, क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल, देखे वीडियो


  • बीकानेर के खारा इंडस्ट्रियल एरिया के समीप नोखा धर्म कांटा के पास दो ट्रक ट्रेलर आपस में टकरा जाने से भयंकर आग लग गई । जिसमे एक चालक जिंदा जल गया है । इस हादसे में दोनों ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया खबरहै । वंही इस हादसे में दो ट्रेलरों के आपसी भिडंत में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई ।
  • जिसकी सूचना मिलने के बाद जामसर थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए है साथ ही घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है । मौके पर मौजूद जागरूक जनता की टीम को जामसर थानाधिकारी गौरव खीडीया ने बताया हादसे में जिंदा जले ट्रक चालक की शिनाख्त नही हो पाई है । मोके पर लोगो की भारी भीड़ है वंही हाइवे पर जाम लग गया है ।