2 ट्रेलर में भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जल गए चालक-परिचालक


 

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) से हादसे में 6 की मौत की खबर के बाद अब उदयपुर (Udaipur) से बड़ी खबर सामने आई है. उदयपुर के गोगुंदा में दो ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों ट्रेलर में आग लग गई.हादसे में चालक-परिचालक की जिंदा जलने से मौत (Death) हो गई, वहीं, दो अन्य ने कूद कर अपनी जान बचाई. इस दौरान वे गम्भीर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर स्थित खोखरिया नाल सुरंग के पास हुआ.

सूचना पर गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया. हादसे के चलते उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे पर आवागमन बाधित हुआ.