पानी के कैंपर सप्लाई करने वाले के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज


बीकानेर , 21  अगस्त । गंगाशहर में गुंडागर्दी का तांडव  की घटना सामने आयी है।  घटनाक्रम के अनुसार किराये की बात को लेकर पानी के कैंपर सप्लाई करने वाले के साथ पिता-पुत्र द्वार मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में नया बस स्टेंड निवासी नवरतन सोंलकी पुत्र बुलाकिराम नाई ने विजय कुमार सैन  और भुवनेश सैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 17 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। प्रार्थी ने बताया कि वह पानी के कैंपर की सप्लाई का काम करता है। 17 अगस्त की सुबह को वह जब पानी की सप्लाई देकर आ रहे थें। इसी दौरान शारदा स्कूल के पास आरोपी ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी। प्रार्थी कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपी ने उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और गाली गलौच करने लगा। इस दौरान आरोपी विजयकुमार ने फोन  कर अपने बेटे भुवनेश को बुला लिया। जिसके बाद दोनो आरोपियों ने प्रार्थी और उसके भांजे के साथ लकड़ी से मारपीट की।गाली गलोच करने लगा और पार्थी का गला पकड़कर  गाड़ी से नीचे उतार लिया और  गाड़ी की चाबी छीन ली तथा  विजयकुमार सैन ने अपने पुत्र  भुवनेश सैन को फोन करके बुला लिया, भुवनेश  सैन हाथ में लकड़ी  लेकर आया, मेरे व मेरे भानजे लखन पंवार को  लकड़ी  से  चोटें  मारी, मेरे भानजे के हाथ पर विजयकुमार सैन व भुवनेश  सैन ने गम्भीर चोट कारित की और  विजय कुमार सैन ने मेरी जेब  से 3000 रुपये जबरदस्ती छीन लिये और मेरे भानजे के गले में पहना  हुई   हनुमान जी की मुर्ती का चांदी की चैन तोड़कर  जबरदस्ती ले गया, प्रार्थी की गाड़ी   को लकड़ियों  से तोड़ फोड़  कर दी, और गाडी  नम्बर आर.जे . 07. जीसी 8243 में काफी नुकसान पहुंचाया  तथा पानी के  कैम्परों को निचे फैंक कर तोड़ दिया।  आरोपियों ने कहा कि मेरे से यहां पर कोई किराया नहीं लेता है। ऐसा कहकर आरोपियों ने प्रार्थी की गाड़ में तोडफ़ोड़ की और गाड़ी रखे कैंपर को भी नीचे फेंक दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर भादंसं की धारा  323,341 ,382,427व  506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच साहयक उप निरीक्षक जगदीश  शुरू कर दी है।