
आबकारी विभाग की टीम ने तीन अलग अलग जगह की कार्यवाही,पढ़े पूरी खबर
बीकानेर। आबकारी विभाग ने अलग-अलग जगह कार्यवाही करते हुए तीन किलो भांग और 85 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि ईदगाह बारी के अंदर परमेश्वर गिरी से 3 किलो अवैध बम बरामद की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य कार्रवाई में चौखूंटी पुलिया पर प्रकाश वाल्मीकि देसी शराब के 31 पव्वे फेंककर फरार हो गया। आबकारी की टीम ने शराब जप्त कर अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह बड़ेला गांव में मुकेश जाट से देसी शराब के 54 पव्वे बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।


