
डंपर ने 20 लोगों को कुचला, 15 की मौत; सभी राजस्थान के मजदूर थे
गुजरात में बड़ा हादसा हुआ है। सूरत से 60 किमी दूर कोसांबा इलाके में डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया। इनमें से 15 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे।
हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर डंपर चढ़ गया। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 को हालत गंभीर में अस्पताल ले जाया गया। सूरत के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 और घायलों ने दम तोड़ दिया।
10 मृतकों की पहचान
मृतकों में शामिल राकेश रूपचंद हादसे वाली जगह से थोड़ी दूरी पर एक दुकान में काम करता था। वह हर दिन दुकान के पास एक केबिन में सोता था, लेकिन सोमवार को केबिन में सोने के बजाय मजदूरों के साथ फुटपाथ पर ही सो गया और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। डंपर की टक्कर से 4-5 दुकानों के शेड भी टूट गए।
ट्रैक्टर से टकराकर डंपर बेकाबू हो गया
पुलिस ने बताया कि डंपर गन्ना लदे ट्रैक्टर के टकरा गया। इसके बाद डंपर के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और डंपर फुटपाथ पर चढ़ गया। पुलिस ने डंपर के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।
आंखों देखी: कई लोगों को नींद में ही मौत ने घेर लिया
मोदी ने संवेदना जताई, मदद का ऐलान किया
Ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who have lost their lives due to the accident in Surat. Rs. 50,000 each would be given to those injured.
— PMO India (@PMOIndia) January 19, 2021