वाहन की टक्कर से कार पलटने पर चालक की मौत


  • Rajasthanlive24x7, बीकानेर 
  • चूरू। गांव सातड़ा के पास शुक्रवार दोपहर वाहन की टक्कर से कार पलटने पर चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार महिला सहित तीन अन्य घायल हो गए। घटना को लेकर रतननगर थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र मनीराम जाट निवासी खासोली ने रिपोर्ट दी कि वह मां ज्यानादेवी, भाई दिनेश के साथ किराए की गई कार में ननिहाल सातड़ा जा रहा था। गाड़ी को गांव का सुनील पुत्र जुगलकिशोर प्रजापत चला रहा था। सातड़ा के पास सामने से आ रहे वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई व चालक सुनील की मौत हो गई। घायलों को डीबी अस्पताल लाया गया, जहां से ज्याना देवी को जयपुर रैफर कर दिया गया, जबकि कृष्ण व दिनेश को छुट्टी दे दी गई।