राजस्थान वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा बीकानेर की शोधार्थी डॉ. सोफ़िया ज़ैदी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी हैं । डॉ. सोफिया ने एनिमल बायो टेकोनॉलॉजी में विषय “विषाणुता एवं प्रतिजैविक प्रतिरोधी जीन के आधार पर कुछ मृग व बिल्ली प्रजातियों से विलगित ई-कोलाई की आनुवंशिक विविधता” पर शोध किया है। डॉ.सोफिया ने यह शोध अपने गाइड डॉ. ए.के. कटारिया, (विभागाध्यक्ष, माइक्रो बायोलॉजी विभाग,पशु चिकित्सा महाविद्यालय, बीकानेर) के निर्देशन में किया है।
डॉ. सोफ़िया ज़ैदी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. मुनव्वर अली ज़ैदी, माता हज्जन किश्वर ज़ैदी, भाई डॉ. नासिर ज़ैदी, बहन नज़मा ओर संजीदा सहित अपने परिवार को देती हैं। डॉ. सोफ़िया ज़ैदी ने सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बायो टेक्नोलॉजी में एम.एस.सी. किया है । सोफ़िया सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बीकानेर से शिक्षा प्रारम्भ करने वाली डॉ. सोफ़िया आरम्भ से ही टॉपर रही हैं जिन्होंने दिल्ली से नेट और जेआरएफ़ किया और वहीं के एक कॉलेज में असिस्टेन्ट प्रोफ़ेसर रहीं। बाद में वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेन्ट प्रोफ़ेसर के पद पर रही।