डॉ. शिशिर शर्मा होंगे डूंगर कॉलेज के नये प्राचार्य


  • बीकानेर।
  • संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य के पद का कार्यभार वरिष्ठतम एवं अनुभवी शिक्षक,ं भूगर्भ विज्ञानी डॉ. शिशिर शर्मा को दिया गया है। कॉलेज के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि 31 अगस्त को पूर्व प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक की सेवानिवृति होने पर डॉ. शर्मा को प्राचार्य का पद भार दिया गया है।

  • डॉ. शर्मा पिछले 35 वर्षों से एक शिक्षक एवं भूगर्भ विज्ञानी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय मे चल रहे विकास कार्यो को और गति प्रदान की जावेगी तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जावेगी। उन्होनें महाविद्यालय के सभी घटकों को साथ लेकर विकास के नये आयाम स्थापित करने की मंशा जाहिर की। उन्होनें कहा कि खेलों के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।