
घरेलू गैस सिलेंडर अब 698 रुपए में मिलेगा, 14 दिन में कंपनियों ने 100 रुपए बढ़ाया
पेट्रोलियम और गैस कंपनियों ने मंगलवार को 14 दिन बाद एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 2 दिसंबर को ही कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। यानी 14 दिनों में सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की वृद्धि हो गई।
कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर पर 50, जबकि कॉमर्शियल पर 36.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। कीमत बढ़ोतरी के बाद आज जयपुर में 14.2 किग्रा का घरेलू सिलेंडर 648 की जगह 698 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर 1307 रुपए की बजाए 1343.50 रुपए में मिलेगा।
एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि जयपुर में 32 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। वैवाहिक आयोजनों से डिमांड 23 लाख सिलेंडर की है। इसी तरह 1.80 लाख उपभोक्ता कमर्शियल हैं, लेकिन कर्फ्यू व लॉकडाउन से मांग कम हुई है। वर्तमान में महीने में 1 लाख 55 सिलेंडर की डिलिवरी हो रही है।
मई से बंद हुई थी सब्सिडी
इस साल यूं बढ़े-घटे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
| माह | कीमतें |
| जनवरी | 701 |
| फरवरी | 845 |
| मार्च | 792.50 |
| अप्रेल | 731 |
| मई | 583 |
| जून | 594.5 |
| जुलाई | 598 |
| अगस्त | 598 |
| सितंबर | 598 |
| अक्टूबर | 598 |
| नवंबर | 598 |
| दिसंबर (आज दिन तक) | 698 |


