आज दिव्यांग सेवा संस्थान मेंअंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। मूक बधिर बालक-बालिकाओं में मानव अधिकारो के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संस्थान प्रधान जेठाराम के बताया कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मानवाधिकार में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक, और शिक्षा का अधिकार भी शामिल हैं। मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया जा सकता और उन्हें देने से वंचित नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर एडवोकेट महेंद्र कुमार, रफीक जी अब्बासी, देवाराम कुमावत, रामचंद्र चिनिया, नेहा, कुमकुम, साहिल ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।