उपखंड कार्यालय में पहुंचकर किया रिव्यू
- श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण के बाद जिला कलक्टर नमित मेहता ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर सीएमएचओ से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और कृषि उपनिदेशक से कृषि सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डिस्काॅम अधिकारियों से जनसुनवाई के दौरान आई परिवेदनाओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि उच्च अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि अधीनस्थ अधिकारी फोन आवश्यक रूप से रिसीव करें। उपखंड अधिकारी से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि ग्राम सेवक को पाबंद करें कि मनरेगा में 85 दिन काम कर चुके श्रमिकों को काम देने में प्राथमिकता दी जाए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ दिव्या चैधरी, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता डी पी सोनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता विजय वर्मा, जोधपुर डिस्काॅम के अधिशाषी अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज, मनरेगा अधिशाषी अभियंता मनीष पूनिया, उपनिदेशक कृषि जगदीश पूनिया सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।