
झुग्गी झोपड़ी में किया अल्पाहार और मास्क वितरण
बीकानेर।* एक रुपया रोज सेवा संस्था महामारी के इस दौर में लगातार सेवाएं देता आया है कोरोना काल में संस्था द्वारा पुलिस प्रशासन के लिए अल्पाहार कोविड मरीजों के लिए खाना ,जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है इसी क्रम में आज झुग्गी झोपड़ियों में संस्था सदस्यों के द्वारा अल्पाहार व मास्क वितरित किए गए संस्थापक सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों व उनके परिजनों के लिए अल्पाहार और उन्हें मास्क वितरित किए इस मौके पर सीमा शर्मा , हसन अली गौरी, अंजुमन आरा कादरी, मुमताज शेख ,शिवांगी भारद्वाज , मंजू लता रावत ,मुमताज बानो ,नाजिया बानो ,गोविंद रावत आदि संस्था सदस्य मौजूद उपस्थित रहे


