
जीवन बचाने को आतुर… बहन की शादी बीच मे छोड़ घनश्याम ने किया रक्तदान
अर्द्धरात्रि को किसी अनजान की मदद करने पर समिति के सभी सदस्यों ने घनश्याम ओझा जी के हौसले और नेक विचारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर रवि व्यास पारीक, रक्तवीरांगनाओं आशा पारीक, अंजलि चाण्डक, अर्चना सक्सेना और सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत और शरद सिंह राठौड़ ने रक्तदेवता जी. एस. सारस्वत का आभार जताया। समिति के प्रभारी एवं सचिव विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा) ने आमजन से अपील करते हुवे कहा कि कोरोना काल मे हर व्यक्ति टीकाकरण से पूर्व रक्तदान अवश्य करें।


