दीपावली के त्योंहार को देखते हुए नगर निगम बीकानेर ने 1 नवम्बर से 16 नवम्बर तक विशेष सफाई व्यवस्था करने हेतु आज आदेश जारी किये। जिसके अनुसार राजकीय अवकाश के दिन भी सुबह और शाम दो पारियों में नगर निगम के संसाधनों से सफाई एवं कचरा परिवहन का कार्य किया जायेगा ।
एक अन्य आदेश के द्वारा स्वच्छता निरीक्षकों एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई व्यवस्था से सम्बंधित सभी संसाधन एवं कर्मचारी की राजकीय अवकाश के दिन भी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी आदेशित किया गया है। नगर निगम द्वारा मुख्य बाजारों एवं मुख्य मार्गों की रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था भी चल रही है इसी क्रम में विशेष सफाई अभियान के तहत रात्रिकालीन सफाई में मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजारों के नालों एवं नालियों की डी-सिल्टिंग का कार्य भी किया जायेगा।
महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित ने बताया की दीपावली के त्यौहार को देखते हुए विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है जिसे तहत राजकीय अवकाश के दिन भी समस्त सफाई कर्मचारी दो पारियों में सफाई का कार्य करेंगे तथा रात्रिकालीन सफाई में भी मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजारों की सफाई के साथ और अधिक संसाधनों की सहायता से नालों एवं नालियों की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य भी किया जाएगा।