क्रिकेट जगत ने दी विराट और अनुष्का को बधाई


  • बीकानेर/27 अगस्त
  • टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बनने वाले हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से गुड न्यूज शेयर की और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नया मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए यह गुड-न्यूज सबको दी। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। क्रिकेट जगत से तमाम लोगों ने विराट और अनुष्का को इसके लिए बधाई दी है। शिखर धवन, हरभजन सिंह, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल ने ‘विरुष्का’ को ट्विटर के जरिए बधाई दी है।