क्रिकेट :- सिडनी में पहला वनडे भारत 66 रनों से हारा, कोहली का सिडनी में फ्लॉप शो जारी


  • भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी वनडे हाई स्कोर का रहा,दोनो टीमो ने मिलाकर 650 रनों से ज्यादा बनाएं,लेकिन हारने वाली टीम भारत ही रही। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 374 रन बनाएं। आस्ट्रेलिया की ओर से फिंच और स्टीव स्मिथ ने शतक लगाए। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 308 रन ही बना पाया। भारत की ओर पांड्या ने 90 और धवन ने 74 रन बनाए। कोहली एक बार फिर फ्लॉप हुए,आज सिर्फ 21 ही रन बना पाए। सिडनी के मैदान कोहली पिछले 6 मैच में सिर्फ 56 रन ही बना पाए हैं।