राजस्व आय में निगम की तीन गुना छलांग, 30 लाख का ठेका 81 लाख रूपये में छूटा


बीकानेर। कोरोना काल में राजस्व वसूली में एक और जहां सरकार को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर बीकानेर नगर निगम ने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। नगर निगम महापौर सुशीला कंवर के प्रयासों के चलते राजस्व वसूली में नगर निगम ने करीब तीन गुना छलांग लगाई है। दरअसल बीकानेर नगर निगम की ओर से मृत पशुओं के ठेके किया जाता है। पिछले साल यह ठेका तीस लाख रूपये में छूटा था तो वहीं इस बार मंगलवार को हुई ऑनलाइन बोली में ठेका 81 लाख रूपये में छूटा है।