
संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा के पांच सांसद हुए कोरोना पॉजिटिव
संसद में सुनी जाए हमारी आवाज: अधीर रंजन चौधरी
वेंकैया नायडू ने करवाया कोरोना परीक्षण
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा, ‘संसद के मानसून सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपना कोरोना परीक्षण करवाया। सभी सांसद सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले अपना परीक्षण करवा रहे हैं। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए हर सदस्य की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।’
तीन दिनों से कर रहे हैं कोरोना रिपोर्ट का इंतजार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘तीन दिन हो गए हैं। हम अभी भी अपनी कोविड-19 रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। निजी केंद्रों से कोरोना जांच कराने वाले कुछ सहयोगियों को इसकी रिपोर्ट मिल गई है लेकिन हम इसके लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। इसके लिए किसी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’


