पीबीएम अस्पताल में दो और कोरोना मरीजों की मौत हो गई, इन दोनों की रिपोर्ट मरने के बाद आई है। एक महिला व एक पुरूष बताया जा रहा है जो बीकानेर के रहने वाले है। दिनों-दिन मरने वालों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार थोड़ी देर पहले नवरतन व्यास की पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई, इसके बाद कोविड-19 सैम्पल लिया गया जिसकी अभी-अभी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं देशनोक निवासी चम्पा देवी की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।