हिंदू आर्मी द्वारा कोटगेट एस.एच.ओ धर्म पुनिया को हिंदू आर्मी कोरोना सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में कोटगेट थाना अधिकारी श्री धर्म पूनिया को बीकानेर शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिंदू आर्मी कोरोना सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में धरम पूनिया नेहिंदू आर्मी के युवा टीम को संबोधित करते हुए कहा कि बीकानेर शहर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस पर है और वह इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वन्देमातरम के विजय कोचर ने अपराधियों पर अंकुश के लिए पूरी पुलिस व्यवस्था को धन्यवाद दिया।
हिंदू आर्मी के जिला अध्यक्ष सुनील राज भामा ने अपनी टीम की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा संगठन की जानकारी बताइ कोटगेट एसएचओ को विश्वास दिलाया गया हिंदूआर्मी के हजारों कार्यकर्ताओं की टीम इस राष्ट्र के साथ है और पुलिस के द्वारा किए जाने वाले अच्छे कार्य के भी हम साथ हैं।
इससे पूर्व धर्म पूनिया कोवंदे मातरम मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर हिन्दु आर्मी के सभी पदाधिकारी श्याम सोनी रामनिवास पूनिया राकेश पारीक राजेश सोनी सुनील ओझा गोपी जाट शंकर मोसुण गोविंद सभी टीम के सदस्यों द्वारा एक जय श्री राम का दुपट्टा पहानाया गया। धर्म पुनिया के सहयोगी और कोटगेट थाना के सह प्रभारी संजय जी को भी हिंदू आर्मी के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।