
बीकानेर में कोरोना कहर जारी, एक साथ दो और कोरोना पॉजीटिव की मौत
बीकानेर। कोरोना से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। अभी-अभी कोरोना ने दो और जिन्दगी छीन ली। जानकारी के अनुसार पीबीएम कोविड सेंटर में भर्ती भंवरलाल पुत्र लालचंद उम्र 80 वर्ष निवासी सादुलगंज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कोविड सेंटर में भर्ती चूरू जिले के निवासी मंजू खान की भी मौत हो गई।


