
काल बनकर तांडव कर रहा कोरोना: भारत में पहली बार एक दिन में 4200 मौतें, लगातार तीसरे दिन नए केस इतने लाख पार
71 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में आए
देशभर में एक दिन में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में से 71.81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत दस राज्यों से सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक मामलों के दस राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 54,022 नए मामले आए। इसके बाद कर्नाटक में 48,781, जबकि केरल में संक्रमण के 38,460 नए मामले आए। अब तक 16,49,73,058 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 66.84 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में लगाए गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।