- बीकानेर/13 सितम्बर
- राजस्थान में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक कुल 101436 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें 82922 लोग रिकवर हो गए है। इनमें 81436 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इससे अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस 17286 है। इनमें 9652 संक्रमित प्रवासी राजस्थानी है, जो कि विदेशों से राजस्थान पहुंचे थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार को कोरोना के 731 नए मामले सामने आए, जबकि सात संक्रमितों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 1228 मौत हो चुकी है।
जयपुर व जोधपुर में जारी है कोरोना विस्फोट