
कालाबाजारी को रोकने के लिए रसद विभाग का कंट्रोल रूम गठित
बीकानेर,5 मई।कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के मध्य नजर विभिन्न कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु रसद विभाग के कंट्रोल रूम का गठन किया गया ।जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर ने बताया कि इसके तहत कार्मिकों की दो पारियों में ड्यूटी लगाई गई है प्रथम पारी प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:00 बजे से 10:00 बजे तक कार्य संपादित करेगी। इसके तहत कार्मिक कंट्रोल रूम में प्राप्त अवैध भंडारण, एमआरपी से अधिक दर पर विक्रय व कालाबाजारी एवं खाद्य आपूर्ति के बारे में संबंधित अधिकारी को सूचित करेंगे । नियंत्रण कक्ष में प्रभारी अधिकारी इंद्रपाल मीणा (9929766465) व दूरभाष नंबर (0151-222610) यह होंगे।


