आवाज न्यूज का सह-सम्पादक बताकर फर्जी पत्रकार बनकर डकार गए लाखों की राशि मामला थाने में पहुंचा


श्रीडूंगरगढ़।

आवाज न्यूज का सह-सम्पादक बताकर नवनिर्वाचित सहकारी समितियों के अध्यक्षों व संचालन मण्डल सदस्यों व सरपंचों से बधाई सन्देश के नाम पर बटोर ली लाखो की राशि

फर्जी पत्रकारों से सावधान रहेंI

बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में पिछले कुछ दिनों से आवाज न्यूज न्यूजपेपर के नाम से मिलता यूट्यूब पर चैनल बनाकर,रिपोर्टरो की भर्ती कर डाली तथा उनके द्वारा बीकानेर जिले के सरपंचों एवं नवनिर्वाचित ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्षों एवं उनके संचालन मण्डल सदस्यों से आवाज न्यूज के नाम से इंटरव्यू लेते तथा उसके बाद में बधाई संदेश /विज्ञापन के नाम पर आवाज न्यूज राजस्थान की रसीद बना कर उनके हाथ मे थमा देते।

दिनांक 26-11-2022 को इन्होंने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के अलग अलग ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से राशि हजारो में राशि वसूली मामला जब आवाज न्यूज़ के कार्यालय तक पहुंचा तो प्रधान सम्पादक अमन शर्मा दिनांक 27-11-2022 को सुबह लगभग 10.30 बजे पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में परिवाद दर्ज करवाया तथा कोई और उनका शिकार न बने उससे ढूढने निकल पड़े ,लगभग कुछ देर बाद समय 11:15 बजे इन्हें ग्राम पंचायत बाना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के घर पर आवाज न्यूज एवं आवाज न्यूज़ राजस्थान प्रिंटेड दो माइको के साथ पकड़ा गया, वहां से पुलिस प्रशासन इन्हें सीधा पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में ले आयी।
पकडे जाने के बाद से ही सह-सम्पादक बना सुनील खीची ने पूगल निवासी संजय कड़वा सम्पादक को चैनल के अधिकृत डॉक्यूमेंट लाने के लिए कई बार कर चुका फोन नही मिला संतुष्ट जनक जवाब।

 

आवाज न्यूज़ राजस्थान के नाम से आईडी कार्ड बना हुआ पाया जिसपर RNI नम्बर एग्रो मंथन नाम के पाक्षिक समाचार पत्र का पाया गया पकड़े गये पत्रकार ने अपना नाम सुनील खींची बताया तथा आवाज न्यूज़ में सह सम्पादक बनकर विज्ञापन की राशि वसूलने के कार्य कर रहा था अभी तक सैंकड़ो अध्यक्षों ,उपाध्यक्षों एवं सरपंचों से विज्ञापन राशि वसूलने के काम को अंजाम दे चुके है।

सह-संपादक सुनील खींची बार बार एग्रो मंथन हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का RNI नम्बर बार बार दिखा कर अपने आपको बेकसूर साबित करने का प्रयास कर रहा था,आवाज न्यूज़ के सम्पादक अमन शर्मा ने एग्रो मंथन के सम्पादक से जब फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने सुनील खीची नामक पत्रकार को अपना एग्रो मन्थ का पत्रकार नही बताते हुये इन पर धारा 420 के तहत कार्यवाही करवाने की बात कही।श्री डुगरगढ टाइम्स न्यूज़  पोर्टल पर छपी खबर अनुसार पुलिस प्रशासन ने उक्त गुथी को सुलझाने के लिए स्थानीय पत्रकारो में राजस्थान पत्रिका से संजय पारीक,इण्डिया न्यूज़ से कैलाश राजपुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से कपिला स्वामी को बुलाया गया जिसमें सभी ने इनको आवाज न्यूज़ के नाम का दुरुपयोग करते बताया गया तथा धारा 420 एवं कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही करने की बात कही।

फर्जी पत्रकारो से आमजन सतर्क रहें


यूट्यूब के जरिये वीडियो बनाकर भोले भाले लोगो को बेवकूफ बनाकर रुपये ऐंठने आजकल आम बात हो गयी है यूट्यूब का कही रजिस्ट्रेशन नही होता ये सिर्फ एक सोशल प्लेटफार्म है ज्यादातर जनप्रतिनिधियों से इंटव्यू लेने के बाद में बधाई संदेश विज्ञापन के नाम से रुपये बटोरे जाते है,कई जगहों पर अनाधिकृत न्यूज़पेपर भी चल रहे जो लोगो को बेफकूफ बनाकर रुपये ऐंठने का काम करते है ऐसे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को गम्भीर होकर कार्य करना चाहिए तथा आमजन को भारत के समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय RNI में पंजीकृत न्यूजपेपर की पुष्टि उपरांत विज्ञापन या बधाई संदेश देवे तथा पत्रकार कोई आशंका होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना देवे,तांकि आपकी सतकर्ता से बड़े धोखे से बच सके।