
मुख्यमंत्री का जनता के लिए अलर्ट:कोरोना का नया वर्जन पहले से ज्यादा खतरनाक, 70% तेजी से फैलता है, पढ़े खबर

मुख्यमंत्री ने पोस्ट किए अपने मैसेज में बताया कि कोरोना वायरस का जो नया वर्जन VUI पहले से 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैलता हैं। ब्रिटेन के बाद ये अब ऑस्ट्रिया, फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के कई देशों में फैल रहा है, जहां नये वायरस के कई केस मिले हैं। उन्होने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए हमेशा मास्क पहनने के लिए कहा हैं। उन्होने कोताही बरतने पर इसके गंभीर परिणाम आने की भी चेतावनी दी हैं।
दिसंबर में कोरोना मरीजों की संख्या में आई है गिरावट
राजस्थान की बात करें तो दिसंबर में जिस तरह की आंशका जताई जा रही थी कि कोरोना की दूसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है वैसा नहीं हुआ। दिसंबर में पिछले 23 दिनों में लगातार कोरोना केसों की संख्या में कमी आई हैं। वहीं रिकवरी रेट भी राजस्थान में तेजी से बढ़ी हैं। राजस्थान में अब तक 3 लाख से ऊपर कोरोना के केस आ चुके है, जिसमें से लगभग 2.87 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।


