स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत आज ले सकते है कोई बड़ा फैसला, देखे खबर


प्रदेश में कोरोना के नए मामले कम होने के बाद अब राज्य सरकार स्कूल,कॉलेज खोलने का फैसला ले सकती है। मुख्मंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज शाम मंत्री परिषद की बैठक होगी। इस बैठक का मुख्य एजेंडा स्कूल खोलने का हो सकता है। इस मसले पर मुख्यमंत्री गहलोत सभी मंत्रीयों से चर्चा करने के बाद कोई फैसला ले सकते है।
कई राज्यों में कोरोना के मामले कम होने के बाद स्कूल ,कॉलेज खोल दिए गये है। गुजरात व हरियाणा में पिछले सप्ताह से पढ़ाई शुरू हो गई है। कई राज्य अगले सप्ताह से स्कूल, कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहे है। वही छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल कॉलेज 2 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया है। कुल मिलाकर आज शाम मंत्री परिषद की बैठक में स्कूल खोलने को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत कोई बड़ा फैसला कर सकते है।