
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने दीपक जलाकर,अपनी मांग का संदेश लिखकर,सरकार का किया ध्यानाकर्षण, देखे वीडियो
बीकानेर। अखिल राजस्थान सहित मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी के नेतृत्व में आज शाम सात बजे कर्मचारियों की बहु प्रतिक्षित मांगों एवं नवनियुक्त कनित साहयको की जिला परिवेदना के निस्तारण हेतु कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने दीपक जलाकर,अपनी मांग का संदेश लिखकर,सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में मंत्रालय कर्मचारियों की भर्ती से समान ग्रेड पर 3600 पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है और नाही नवनियुक्त कनिष्ठ साहयको के परिवेदना का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
इसलिए लिए उन्होंने दीपक के माध्यम से मांगों का संदेश लिखकर, सरकार का विरोध किया। इस दीपदान पर विधानी ने कहा कि, 2018 अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2700, नवनियुक्त, कनिष्ठ सहायक,500-700 किलोमीटर दूर पद स्थापित है। उनके गृह जिले में पद खाली होने के बावजूद भी,उनकी परिवेदना का निस्तारण कर गृह जिलों में पदस्थापन नहीं दिया जा रहा है। जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार को तुरंत इनकी तरफ ध्यान कर इनको गृह जिले में पदस्थापन देना आवश्यक हैं। जैसा कि सबको ज्ञात है नवनियुक्त इन कार्मिकों को मात्र 13110 मिलते हैं, ऐसी स्थिति में, इनके द्वारा कैसे गुजारा किया जाए और आना-जाना किया जाए, सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगे पूरी करें। इस कार्यक्रम में जितेंद्र गहलोत , लक्ष्मी नारायण बाबा, देवेंद्र व्यास आदि कर्मचारी शामिल हुए।।