नौकरी का झांसा देकर युवती को बुलाया, बंधक बनाकर दुष्कर्म


  • वार्ड 22 में ननिहाल में रह रही एक 19 वर्षीय युवती के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने को लेकर बुधवार को थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार मिलों की ढाणी, झुंझुनूं हाल वार्ड 22, तारानगर निवासी युवती ने रिपोर्ट दी कि वह बचपन से ही तारानगर में अपने ननिहाल में रहती है। वह नेटवर्किंग कंपनी में ऑनलाइन काम करती है।
  • कंपनी के वॉट्सएप ग्रुप में उसकी जान पहचान पंकज सिंह पुत्र बच्चूसिंह जाट निवासी भरतपुर के साथ हुई। पंकजसिंह ने उसे बहरोड़, अलवर में अच्छी नौकरी व वेतन दिलवाने का झांसा दिया। वह 8 अक्टूबर को आरोपी के बुलाने पर बहरोड़ चली गई। वहां पर आरोपी ने उसे फोन कर गांव डाबरवास बुला लिया। आरोपी ने गांव में एक मकान में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके फोन की सिम तोड़ दी और उसे धमकाया। पुलिस ने पहुंचकर उसको आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले थाने में युवती की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।