- अगर आपका बजट तीन लाख रुपये से कम है और आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल इस महीने मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी एंट्री लेवल हैचबैक Alto पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जहां आप 39,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है। आज हम आपको इस पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां ध्यान रखें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और यह अलग-अलग शहर और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
- मारुति की Alto को अगस्त महीने में खरीदने पर ग्राहकों को कुल 39,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में इस एंट्री लेवल हैचबैक पर 18,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, इस कार पर ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा स्पेशल ऑफर में आप 6,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
डायमेंशन
- इसकी लंबाई 3445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1515 मिलीमीटर, ऊंचाई 1475 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2360 मिलीमीटर है।
कितने लोग बैठ सकते हैं?
- इस एंट्री लेवल हैचबैक में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।
फ्यूल क्षमता और वजन
इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं, वजन की बात करें तो इसका ग्रॉस व्हीकल भार 1185 किलोग्राम है। जबकि, इसका कर्ब वजन 730 किलोग्राम है।
परफॉर्मेंस
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
ब्रेकिंग
- Maruti Alto के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
सस्पेंशन
- Maruti Alto के सस्पेंशन फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में MacPherson Strut दिया है। वहीं, इसके रियर में 3-लिंक रिजिड एक्सेल सस्पेंशन दिया है।