बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने नोखा पुलिस थाने में गुमानाराम,मामराज,ओमाराम,हेमादेवी,इन्द्रादेवी,पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 मई को नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर बच्चों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियेां ने उसकी स्त्रीलज्जां भग करते हुए उसके कपड़े फाड़े और घर का सामान तोड़ दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।